अमेरिका के विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र का नोबेल

Edited By Yaspal,Updated: 08 Oct, 2018 07:20 PM

america s william nordhaus and paul romer to nobel in economics

रॉयल स्वीडिश ऑफ इकोनॉमिक्स ने सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए इस वर्ष अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम नोरधॉस और पॉल रोमर को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को...

इंटरनेशनल डेस्कः रॉयल स्वीडिश ऑफ इकोनॉमिक्स ने सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए इस वर्ष अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम नोर्डहॉस और पॉल रोमर को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को यह सम्मान जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए दिया जाएगा।

PunjabKesari

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से पहले शांति, मेडिसिन, भौतिकी और रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया जा चुका है। इसमे शांति नोबेल पुरस्कार के लिए यजीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को चुना गया है, मेडिसिन के लिए संयुक्त रूप से जेम्स पी. एलिसन और तासुकू होंजो को चुना गया है। वहीं भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिका के ऑर्थर अश्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड के नाम की घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा रसायन शास्त्र के लिए फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जार्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगॉरी पी. विंटर को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।


गौरतलब है कि साहित्य के नोबेल पुरस्कार को इस साल स्थगित कर दियागया है। 117 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब साहित्य पुरस्कार को रोका गया है. इससे पहले सन् 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्थगित किया गया था। यह अकादमी 1901 से ही साहित्य नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन कर रही है। भारत को सिर्फ एक बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को गीतांजलि के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!