Edited By Pardeep,Updated: 06 Jul, 2019 03:36 AM
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन शुक्रवार को बंगलादेश में व्याप्त रोहिंग्या समस्या का तेजी से समाधान करने पर सहमत हुए। बंगलादेश के विदेश सचिव मोहम्मद शाहिदुल हक ने जिनपिंग तथा हसीन की आज यहां हुई बैठक के बाद...
ढाकाः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन शुक्रवार को बंगलादेश में व्याप्त रोहिंग्या समस्या का तेजी से समाधान करने पर सहमत हुए।
बंगलादेश के विदेश सचिव मोहम्मद शाहिदुल हक ने जिनपिंग तथा हसीन की आज यहां हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिनपिंग तथा हसीन रोहिंग्या समस्या का तेजी से समाधान करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने इस समस्या के समाधन के तरीकों को लेकर असहमति नहीं है। रोहिंग्याओं को अपने देश वापस अवश्य जाना चाहिए।''
हक ने कहा कि दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के मिलकर काम करने और म्यांमार पर रोहिंग्याओं की स्वदेश वापसी कराने के लिए दवाब बनाने की बात कही।