इस भारतीय ने 24 घंटे में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 01:25 PM

an indian made world record in 24 hours

भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटरमन कृष्णमूर्ति ने 24  घंटे में दान के लिए स्टेशनरी सामान इकट्ठा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है...

दुबई : भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटरमन कृष्णमूर्ति ने 24  घंटे में दान के लिए स्टेशनरी सामान इकट्ठा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम गिनी ज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने 10,975 किलोग्राम स्टेशनरी का सामान इकट्ठा किया है। इसमें 50,000 कॉपियां, 3 लाख पैंसिल और 2,000 स्कूल बैग शामिल हैं।

कृष्णमूर्ति ने स्टेशनरी का यह सामान शरणार्थी बच्चों की मदद के लिए इकट्ठा किया। एमिरेट्स रेड क्रीसेन्ट ऑर्गेनाइजेशन इस सामान को शरणार्थी बच्चों तक पहुंचाएगा।उनका कहना है कि इस अभियान का मकसद दुनिया भर के शरणार्थी बच्चों के चेहरे पर हंसी लाना है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में जन्मे कृष्णमूर्ति पेशे से चार्टर्ड एकाऊंटैंट हैं। वो एजुकेशन फॉर ऑल नाम से एनजीओ चलाते हैं। स्टेशनरी के इस सामान को भारत व अफ्रीकी देशों के दूरदराज के जरूरतमंद बच्चों में बांटा जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!