Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 12:36 PM
रूस की 6 वर्षीय एक बच्ची को विश्व की सबसे सुंदर लड़की बताया जा रहा है। अनास्तासिया कानेजेवा की सुंदरता इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है और उसकी सुंदर तस्वीरें लोगों का मन मोह ले रही हैं। अनास्तासिया को एना के नाम से बुलाया जाता है।...
इंटरनेशनल डैस्कः रूस की 6 वर्षीय एक बच्ची को विश्व की सबसे सुंदर लड़की बताया जा रहा है। अनास्तासिया कानेजेवा की सुंदरता इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है और उसकी सुंदर तस्वीरें लोगों का मन मोह ले रही हैं।
अनास्तासिया को एना के नाम से बुलाया जाता है। इंस्टाग्राम पर इसके 6 लाख फॉलोअर्स हैं। उसे इंटरनैट जगत की सनसनी माना जा रहा है। वह अपनी अनोखी नीली-हरी आंखों और गुडिय़ा जैसे चेहरे के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
अपने मासूम सुंदर चेहरे के कारण एना रूस में सफल मॉडल है और वह कई विज्ञापन अभियानों का हिस्सा भी बन चुकी है। उसका इंस्टाग्राम अकाऊंट उसकी मां चलाती है और एना की कई तसवीरें भी सांझा करती हैं।
वह जुलाई 2015 से अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सांझी कर रही हैं जब अनास्तासिया 4 वर्ष की थी। उसकी हर तस्वीर को हजारों लाइक्स मिलते हैं।
उसकी तस्वीरों को पसंद करने वालों में इंडोनेशिया तथा ब्राजील तक के फैन्स शामिल होते हैं।
माना जा रहा है कि वह फ्रांसिसी मॉडल थायलेन ब्लॉन्ड्यू के नक्शे कदम पर चल रही है। अब 16 वर्षीय हो चुकी थायलेन को भी 6 वर्ष की उम्र में विश्व की सबसे सुंदर लड़की के रूप में प्रसिद्धि मिलने लगी थी। आगे चल कर वह फ्रांसिसी वोग मैग्जीन में छपने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बनी।