Edited By Ashish panwar,Updated: 24 Jan, 2020 09:50 PM
अर्जेंटीना में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। भूकंप का सबसे ज्यादा असर एल होयो शहर में बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिल पाई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे...
इंटरनेशनल डेस्कः अर्जेंटीना में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। भूकंप का सबसे ज्यादा असर एल होयो शहर में बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिल पाई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना के मध्य क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। यूएसजीसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र एल होयो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में 560 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
दो माह पूर्व अर्जेंटीना के मध्य क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र सेन लुइस क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में जमीन की सतह से 14 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। बता दें कि अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के लिहाज से दक्षिण अमेरिका का यह दूसरा बड़ा देश है। इसकी आकृति अधोमुखी त्रिभुज के समान है। इसके उत्तर में ब्राजील और पश्चिम में पराग्वे है।