7 लाख के ब्रा लेकर फरार हुईं महिलाएं, गिरफ्तारी वारंट जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 02:07 PM

arrested with seven lakh bra women continue arrest warrants

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में दो महिलाओं को विक्टोरिया सीक्रेट से 11 हजार डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपए की ब्रा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में 22 साल की ब्लैंका थालिया क्विंतेरो और 19 साल की ऐंटाने शामिल हैं।

कैलिफॉर्नियाः अमेरिका के कैलिफॉर्निया में दो महिलाओं को विक्टोरिया सीक्रेट इलाके से 11 हजार डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपए की ब्रा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में 22 साल की ब्लैंका थालिया क्विंतेरो और 19 साल की ऐंटाने शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे विक्टोरिया सीक्रेट इलाके से एक कॉल आया और महिलाओं की शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि जब स्टोर कर्मचारी ने इन महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो क्विंतेरो ने उसपर पेपर स्प्रे छिड़क कर भाग गई। हालांकि, कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि दोनों महिलाएं किस रास्ते से भागी हैं और फिर ऑफिसर ने उनको पकड़ लिया।

पुलिस ने स्टोर से चोरी कपड़े अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही महिलाओं के पास से पेपर स्प्रे भी मिला है। दोनों पर डकैती और साजिश रचने के आरोप भी लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, क्विंतेरो पर अपराध के लिए आंसू गैस इस्तेमाल करने और गैरकानूनी रूप से आंसू गैस अपने पास रखने का भी आरोप है। क्विंतेरो के खिलाफ सैन मटेओ में भी चोरी के इलजाम में एक गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया जा चुका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!