Edited By ,Updated: 06 Jan, 2015 11:53 AM
नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आपने ढेरों मामले सुने होंगे लेकिन यह मामला सुनकर आप चौक जाएंगे कि कोई ऐसा भी हो सकता है।
ब्रुसेल्स: नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आपने ढेरों मामले सुने होंगे लेकिन यह मामला सुनकर आप चौक जाएंगे कि कोई ऐसा भी हो सकता है।
मामला बेल्जियम का है, जहां 51 साल का फ्रैंक वान डेन ब्लीकन बलात्कार और कत्ल के मामले में 30 साल से जेल में हैं। उसने 19 साल की एक लड़की का रेप किया और बाद में उसे मार दिया। इसके अलावा एक 11 साल की लड़की से भी यहीं किया था।
जेल में 30 साल गुजारने के बावजूद उसने अदालत में कहा है, "मैं अब सुधर नहीं सकता। मुझे कोई ठीक नहीं कर सकता। बाहर निकलते ही फिर रेप करूंगा। कत्ल भी कर सकता हूं इसलिए डाक्टरों से कह कर मुझे जहरीला टीका लगाकर मौत दे दी जाए।" बेल्जियम की लॉ मिनिस्ट्री और कोर्ट ने उसे इसकी इजाजत दे दी है।
आपको बता दें कि बेल्जियम में 13 साल पहले इच्छामृत्यु का कानून लागू हुआ था। उसके बाद से सरकार द्वारा किसी कैदी को अनुमति दिए किसी जाने का यह पहला मामला है।