इकट्ठे नहा रहे 26 समलैगिंक गिरफ्तार, कोर्ट ने किया रिहा

Edited By ,Updated: 13 Jan, 2015 05:43 PM

article

काहिरा के एक स्नान घर से बीते महीने पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट ेन बरी कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी

नई दिल्ली: काहिरा के एक स्नान घर से बीते महीने पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट ेन बरी कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी स्नान घर में समलैंगिक गतिविधि‍ चल रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 26 पुरुषों को एक साथ स्नान करते हुए पकड़ा। एक टीवी चैनल ने पुलिस‍कर्मियों को 26 अधनंगे पुरुषों को स्नान घर से गिरफ्तार करते हुए दिखाया था। पुलिस ने सभी पर अय्याशी करने का आरोप लगाया। लेकिन कोर्ट ने सभी आरोपियों को बेगुनाह बताते हुए उन्हें रिहा कर दिया। 
 
सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे, जबकि एक पुलिसकर्मी उन्हें लगभग दुत्कारते और धक्का देते हुए कोर्ट में ला रहा था। कोर्ट में एक फोटोग्राफर ने जैसे ही एक आरोपियों की तस्वीर लेनी चाही, लोग गुस्सा हो गए और फोटोग्राफर का गला दबाने लगे।
 
दरअसल, मिस्र एक रूढ़ीवादी अरब देश है और यहां के लोग समलैंगिकता को स्वीकार नहीं करते हैं। हालांकि यहां समलैंगिकता को गैरकानूनी घोषित नहीं किया गया है। हाल ही मिस्र में देश की पहली समलैंगिक शादी समारोह का ऑनलाइन वीडियो दिखाने पर बीते साल नवंबर में 8 लोगों को सजा सुनाई गई। सभी आरोपियों को कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!