Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 10:19 AM
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नौशाहारो फिरोज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पाकिस्तान: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नौशाहारो फिरोज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक 18 साल की लड़की को शादी का प्रस्ताव ठुकरा देने पर युवक ने उसे जिंदा जला दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी साजिद कुरैशी पेशे से कपड़े का व्यापारी है। पीड़िता की मां और भाई ने साजिद की ओर से की गई शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में साजिद मंगलवार को लड़की के घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने मदद की गुहार लगाई लेकिन आरोपी ने उसके ऊपर किरोसीन तेल छिड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60-65 फीसदी झुलस चुका है। डॉक्टरों ने लड़की को कराची के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।