Edited By ,Updated: 11 Feb, 2015 10:42 AM
नाइजीरिया का कुख्यात संगठन बोको हरम का अत्याचार और कोहराम बढ़ता जा रहा है वह आइ.एस. के नक्शे कदम पर चल रहा है। इस बार फिर लोगों में अपना डर बनाने के लिए बोको हरम नृशंस कृत्य किया है।
याउंदे: नाइजीरिया का कुख्यात संगठन बोको हरम का अत्याचार और कोहराम बढ़ता जा रहा है वह आइ.एस. के नक्शे कदम पर चल रहा है। इस बार फिर लोगों में अपना डर बनाने के लिए बोको हरम नृशंस कृत्य किया है।
जानकारी के अनुसार, इस आतंकी संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने उत्तरी कैमरून में एक बस से 20 लोगों का अपहरण किया, इतना ही नहीं उन्होंने इनमें से 12 लोगों को फांसी भी दे दी।
एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार को हुई और जीवित बचे लोगों को छोड़ दिया गया है। उसकी पत्नी भी अगवा किए गए लोगों में थी। एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने घटना की पुष्टि की है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, सभी पीड़ित एक बस से यात्रा कर रहे थे, जिस पर कथित रूप से बोकोहरम के सदस्यों ने धावा बोल दिया। सूत्र ने बताया कि यह बस कोजा से मोरा की ओर जा रही थी। ये दोनों शहर नाइजीरियाई सीमा के समीप देश के एकदम उत्तरी छोर पर हैं।
गौरतलब है कि बोको हरम दुनिया के सामने तब आया जब उसने पिछले साल 200 से ज्यादा स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इस संगठन ने कई गांव को आग में खाक कर दिया और 2000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।