Edited By ,Updated: 01 Mar, 2015 10:33 PM
काले कागज को अमेरिकी डॉलरों में बदलने वाला रसायन बेचने का झांसा दे कर एक महिला को दो करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली. काले कागज को अमेरिकी डॉलरों में बदलने वाला रसायन बेचने का झांसा दे कर एक महिला को दो करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने महिला से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दोस्ती की थी। मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन से एेखोमुन ए केल्विन को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जिसके सदस्य फर्जी पहचान के साथ फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करते थे और फिर उन्हें ठगते थे। ये लोग खुद को ब्रिटिश नागरिक बताते थे।