Edited By ,Updated: 17 Mar, 2015 03:18 PM
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर आदमी को बेइज्जत करना एक महिला बहुत भारी पड़ा। सउदी अरब के एक पुरूष का अपमान करने वाली 32 साल की महिला को 70 कोड़े मारे जाने और 5,332 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
जेद्दा: मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर आदमी को बेइज्जत करना एक महिला बहुत भारी पड़ा। सउदी अरब के एक पुरूष का अपमान करने वाली 32 साल की महिला को 70 कोड़े मारे जाने और 5,332 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
‘ओकेज’ अख़बार की ख़बर के मुताबिक, पूर्वी सउदी अरब की फौजदारी अदालत ने एक महिला को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत करने वाले की छवि खराब करने का दोषी पाया।
अदालत ने महिला को 70 कोड़े मारे जाने और 20,000 सउदी रियाद आर्थिक दंड की सजा सुनाई। इस मामले में महिला की नागरिकता का पता नहीं है। ‘गल्फ न्यूज़’ की ख़बर के अनुसार, महिला ने माना की उसने व्यक्ति का अपमान किया है।