Edited By ,Updated: 07 May, 2015 01:43 PM
भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बड़ा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि
जेनेवा: भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बड़ा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि दोनों विश्व युद्धों में देखने को मिला था। इसके साथ ही उसने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद को हराने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोडऩी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि भगवंत बिश्नोई ने कहा, ‘‘आज आतंकवाद मानवता के समक्ष मौजूद सबसे बड़े खतरों में से एक के रूप में उभरा है।’’ उधर भूकम्प प्रभावित नेपाल में व्यापक राहत अभियान ‘मैत्री’ चलाने वाले भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह पड़ोसी देश के पुनर्वास और पुननर्माण में भी सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिश्नोई ने कहा कि भारत द्वारा किया गया सारा राहत एवं बचाव कार्य नेपाली सरकार के साथ सलाह एवं तालमेल करते हुए किया गया।