Edited By ,Updated: 19 May, 2015 11:50 AM
दक्षिण पश्चिम रूस के एलिजर्वेटिन्सकाया गांव में एक महिला को अपने पति से रोमांस करना भारी पड़ गया। जानकारी मुताबिक एक महिला और उसका पति पिकनिक मनाने गए थे।
रूस: दक्षिण पश्चिम रूस के एलिजर्वेटिन्सकाया गांव में एक महिला को अपने पति से रोमांस करना भारी पड़ गया। जानकारी मुताबिक एलिजर्वेटिन्सकाया गांव में एक महिला और उसका पति पिकनिक मनाने गए थे। दोनों ने वहां जमकर शराब पी और नशे में मदहोश होकर कार में पहुंचे। कार में दंपति रोमांस करने लगे। कुछ ही देर में कार पास ही बह रही कुबान नदी में जा गिरी।
महिला का पति जैसे-तैसे बच गया वहीं महिला अपनी कार सहित नदी में बह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही राहत कार्य शुरु किया और कार सहित महिला के शव को बाहर निकाला। उधर महिला के पति की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें जल्द ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर उनके इलाज में लगे हुए है।