Edited By ,Updated: 15 Jun, 2015 06:58 PM
जांबिया के साउथ लुंआना नेशनल पार्क में एक बार फिर से जंगल के राजा शेर ने भैंस के आगे अपनी नाक कटवा दी है। इस पार्क में हुई इस घटना ...
जांबिया. जांबिया के साउथ लुंआना नेशनल पार्क में एक बार फिर से जंगल के राजा शेर की प्रजाति शर्मशार हुई है। इस पार्क में हुई इस घटना की तस्वीरों को देख आप भी हैरान हो जाएंगे, कि किस तरह जंगल का राजा भैंस के आगे ढेर हो गया। इस भिड़ंत को देख लेंगे तो वाकई मानेंगे कि जंगल में जानवरों के बीच के झगड़े किस हद तक गंभीर हो सकते हैं। जांबिया के साउथ लुंआना नेशनल पार्क में हुई इस भिंडत को सफारी गाइड मैट आम्र्सस्ट्रॉन्ग ने अपने कैमरे में कैद किया है। मैट ने बताया कि कैसे एक समूह से बाहर कर दिए शेर ने जीने की जद्दोजह्द में एक भैंस पर वार किया।
शायद शेर को लगा था कि वो बड़े आराम से भैंस को मात दे देगा। लेकिन उसका ये सोचना कितना गलत था, शेर को तभी पता चला जब भैंस ने खेल शुरू किया। दोनों के बीच की भिड़ंत देखते ही देखते इतनी गंभीर हो गई कि मामला दंग रह जाने वाला बन गया। भैंस ने शेर की बुरी गर्त कर दी। वहीं शेर भी अपनी जी जान लगाकर इस लड़ाई को अपने पक्ष में करने कि लाख कोशिश की। हांलाकि दोनों को ही भिड़ंत में जानलेवा चोटें आईं। लेकिन दोनों में से कोई नहीं रूका। मैट का कहना था दोनों एक-दूसरे को खत्म कर देने के लिए पागल थे। जबरदगड़े में दोनों को गंभीर चोटें आईं। शेर को इतनी ज्यादा कि वो दिन तक पहले दर्द से कराहा और बाद में मर गया।