Edited By ,Updated: 19 Jun, 2015 04:43 AM
पाकिस्तान ने रमजान के उपलक्ष्य में आज यहां एक जेल में बंद 113 भारतीय मछुआरों को सद्भावना दिखाते हुए रिहा कर दिया। उसने यह कदम ऐसे समय में उठाया है,
कराची : पाकिस्तान ने रमजान के उपलक्ष्य में आज यहां एक जेल में बंद 113 भारतीय मछुआरों को सद्भावना दिखाते हुए रिहा कर दिया। उसने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जबकि कुछ दिन पहले दोनों देशों के बीच वाक्युद्ध के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें रमजान की बधाई दी थी।
उधर भारत इस सप्ताहांत पाकिस्तान के 88 मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा करेगा। उसने इस बारे पाक के उच्चायोग को पहले ही जानकारी दे दी है।