Edited By ,Updated: 25 Jun, 2015 08:42 AM
दुनिया में चमत्कारों की कमी नहीं है, कई बार चमत्कार ऐसे होते हैं कि सबको हैरत में डाल देते है। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुए मैडीकल की दुनिया में।
नई दिल्ली: दुनिया में चमत्कारों की कमी नहीं है, कई बार चमत्कार ऐसे होते हैं कि सबको हैरत में डाल देते है। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुए मैडीकल की दुनिया में। मैडीकल के इतहास में अब तक केवल 300 ही ऐसे मामले सामने आए है जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये केस भी कितना अनोखा होगा।
दरअसल चिली में रहने वाली 90 वर्षीय एक महिला के पेट में 50 साल के भ्रूण की पहचान की गई है। सबसे हैरत वाली बात ये है कि खुद इस महिला को भी नहीं पता था कि उसके गर्भ में स्टोन बेबी है। उसे इस बात बात का पता तब चला जब वह इलाज करवाने अस्पताल गई। महिला कुछ दिनों पहले गिर गई थी और उसे कापी चोट लगी थी, डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने को बोला ताकि पता लगे कि चोटे कितनी गंभीर हैं लेकिन एक्स-रे की रिपोर्ट आने पर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए।
महिला के गर्भ में 50 साल का करीब दो किलोग्राम वजन का एक मरा हुआ भ्रूण था। इस स्थिति को लिथोपेडियॉन कहते हैं, जिसमें बच्चा कैल्सिफाइड हो जाता है। ऐसा तब होता है जब बच्चा गर्भ के बाहर विकसित होता है। गर्भ के बाहर होने की वजह से भ्रूण को पोषण नहीं मिल पाता है और वो मर जाता है। ऐसे भ्रूण को स्टोन बेबी कहते हैं अस्पताल के डायरेक्टर मार्को वार्गास लाजो का कहना है कि ये एक रेयर केस है।
डॉक्टरों के अनुसार महिला की उम्र बहुत ज्यादा है ऐसे में उनका ऑपरेशन करके भ्रूण को बाहर निकालना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए उन्हें बिना ऑपरेशन के ही घर जाने की इजाजत दे दी गई। इससे पहले ब्राजील की एक महिला के पेट में भी 44 साल का स्टोन बेबी मिला था।