भूख के चक्कर में अपनी ही मौत को निगल गया अजगर, देखिए तस्वीरें

Edited By ,Updated: 29 Jun, 2015 11:59 AM

article

भूख सबको लगती है। चाहे वो इंसान, पक्षी हो या जानवर। इस अजगर को भी जोरों की भूख ही लगी थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यही भूख उसे दर्दनाक मौत दे देगी।

साऊथ अफ्रीकाः भूख सबको लगती है। चाहे वो इंसान, पक्षी हो या जानवर। इस अजगर को भी जोरों की भूख ही लगी थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यही भूख उसे दर्दनाक मौत दे देगी। 
 
वैसे तो अजगर बड़े से बड़े जानवर को साबूत ही निगल लेने का दम रखता है लेकिन 13 किलो की कांटेदार साही उसकी मौत का कारण बन गई। इस अजगर को लगा था कि वो साही को निगल कर अपने खाने का बंदोबस्त कर लेगा। पर कहानी तो बिल्कुल ही पलट गई।
 
ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के लेक ईलैंड गेम रिजर्व से ली गई है, जहां हाल ही में एक 4 फुट के अजगर को मरा पाया गया। 20 जून को ली गई यह तस्वीर बीती 26 तारीख को सामने आई है। जब इस अजगर को देखा गया, तो देखते ही समझ लिया गया कि उसने किसी बड़े और मोटे जीव को निगला है। पहले तो सबको लगा कि वह इतने बड़े जीव को पचा नहीं पाया जिस कारण वह मारा गया लेकिन बाद में कुछ और ही निकला। 
 
साही को खा डालने के बाद अजगर के शरीर के अंदर उसके कांटों ने अजगर के सभी अंदरूनी अंग काट डाले। अजगर इस भयावह दर्द को ज्यादा देर सहन नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। साही खुद भी अजगर के पेट में मर चुका था।
 
जू की देखभाल करने वालों कर्मचारियों ने इस अजगर को फाड़ा। अंदर उन्हें जो दिखा वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उन्हें अंदर साही के कांटे कई हिस्सों में इधर-उधर गड़े मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!