Edited By ,Updated: 21 Jul, 2015 10:27 AM
ब्रिटेन में एक अस्पताल के डोनेशन बॉक्स में डाला गया 1971 का दो पैसे का दुर्लभ सिक्का 79.42 हजार रुपए (802 पाउंड) से ज्यादा में नीलाम हुआ है।
लंदन: ब्रिटेन में एक अस्पताल के डोनेशन बॉक्स में डाला गया 1971 का दो पैसे का दुर्लभ सिक्का 79.42 हजार रुपए (802 पाउंड) से ज्यादा में नीलाम हुआ है।
खबर के मुताबिक, कांसे के बजाय चांदी रंग का यह सिक्का रॉयल बर्कशायर अस्पताल के डोनेशन बॉक्स से मिला था। खबर के मुताबिक, दो पैसे के सिक्के को ‘ईबे’ पर नीलामी के लिए रखा गया था जिसे एक संग्रहकर्ता ने 802.03 पाउंड में खरीदा।
दो पैसे का यह सिक्का गलती से चांदी रंग में ढल गया था। पिछले साल इसी तरह 1988 का बना हुआ दो पैसे का एक चांदी का सिक्का 1200 पाउंड में नीलाम हुआ था।