Edited By ,Updated: 05 Sep, 2015 06:50 PM
उत्तरी अफगानिस्तान में आज एक मिनी बस पर बंदूकधारियों के हमले में 13 व्यक्ति मारे गये। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। मारे गए सभी व्यक्ति अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के बताए जाते हैं जिनका 1996 से 2001 के दौरान सुन्नी...
अफगानिस्तान: उत्तरी अफगानिस्तान में आज एक मिनी बस पर बंदूकधारियों के हमले में 13 व्यक्ति मारे गये। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। मारे गए सभी व्यक्ति अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के बताए जाते हैं जिनका 1996 से 2001 के दौरान सुन्नी तालिबान के शासन में काफी अधिक उत्पीडऩ किया गया था।
बल्ख प्रान्त के जरी जिले के जिला गवर्नर ने भी मारे जाने वाले व्यक्तियों के समुदाय की पुष्टि की है। पिछले महीने बंदूकधारियों ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक कार से 12 हजारा लोगों का अपहरण किया था। आज के हत्याकांड की जिम्मेदारी अभी किसी गुट ने नहीं ली है।