Edited By ,Updated: 11 Sep, 2015 05:06 PM
हाल ही में ऑनलाइन डेटिंग साइट एश्ले मैडिसन को हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने इस साइट पर जाने वाले लाखों यूजर्स की पर्सनल जानकारी भी शेयर कर दी थी।
नई दिल्ली: हाल ही में ऑनलाइन डेटिंग साइट एश्ले मैडिसन को हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने इस साइट पर जाने वाले लाखों यूजर्स की पर्सनल जानकारी भी शेयर कर दी थी। हम आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत महिला हैकर कौन है?
ऐना चैपमैन का नाम उन हैकर्स में शुमार है, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ हैकिंग की। रूस की ऐना को 27 जून 2010 में उनके 9 साथियों के साथ न्यू यॉर्क में गिरफ्तार किया गया था। ऐना पर अमेरिका के खिलाफ हैकिंग के जरिए जासूसी करने का आरोप था। ऐना ने मॉस्को यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 3 जुलाई 2013 को ऐना की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे, जब उन्होंने एडवर्ड स्नोडेन को शादी के लिए प्रपोज किया था।