जब मुस्लिम धर्मगुरुओं के सामने पहुंची टॉपलेस लड़कियां, मचाया बवाल

Edited By ,Updated: 14 Sep, 2015 04:28 PM

article

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में दो टॉपलेस महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। यह देखते ही कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुस्लिम धर्मगुरु मंच से चले गए जबकि वहां मौजूद भीड़ ने लड़कियों पर धावा बोल दिया।

 पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में  दो टॉपलेस महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। यह देखते ही कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुस्लिम धर्मगुरु मंच से चले गए जबकि वहां मौजूद भीड़ ने लड़कियों पर धावा बोल दिया।  

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  बताया जाता है कि ये दोनों महिलाएं 2008 में यूक्रेन में बने फेमिन ग्रुप का हिस्सा हैं।  ये ग्रुप महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान खींचने के लिए इसी तरह के टॉपलेस प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरता रहा है।  

महिलाओं पर अत्याचार, धार्मिक कट्टरता जैसे मुद्दों पर कई देशों में ये संगठन विरोध प्रदर्शन कर चुका है।  पेरिस में जिस समय दो धर्मगुरु कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे उसी समय जींस पहने ये महिलाएं पूरी तरह से टॉपलेस होकर मंच पर पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!