म्यांमार में भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत, 45 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 15 Jul, 2018 12:16 AM

at least 15 dead 45 injured in myanmar earthquake

म्यांमार के ह्पाकांत खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन में कम से कम 15 लोग मारे गए और 45 अन्य घायल हो गए।  ह्पाकांत के प्रशासक के एस ऑन्ग ने बताया कि खननकर्मी खान में एक कीमती खनिज की तलाश कर रहे थे तभी एक ढलान से गीली मिट्टी ढह गई और खननकर्मी उसके...

यांगून: म्यांमार के ह्पाकांत खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन में कम से कम 15 लोग मारे गए और 45 अन्य घायल हो गए।  ह्पाकांत के प्रशासक के एस ऑन्ग ने बताया कि खननकर्मी खान में एक कीमती खनिज की तलाश कर रहे थे तभी एक ढलान से गीली मिट्टी ढह गई और खननकर्मी उसके भीतर दब गए। 

मलबे के नीचे से 15 शव निकाल लिए गए हैं और 45 घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे रविवार सुबह दोबारा शुरु किया जाएगा। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी के लापता होने के बारे में जानकारी मिलती है तो वे अधिकारियों को बताएं।

उन्होंने बताया कि पीड़ित खननकर्मी किसी कंपनी से जुड़े हुए नहीं थे। इस इलाके में अनौपचारिक तरीके से खनन करने वाले लोग आते रहते हैं और अक्सर भूस्खलन की चपेट में आ जाते हैं। गत मई में भी कम से कम 14 खननकर्मी ऐसे ही भूस्खलन में मारे गये थे। ह्पांकात में 2015 में ऐसी ही एक घटना में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!