ब्राजील में बाढ़ ने मचाई तबाही, 52 लोगों की मौत व 65 घायल (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 29 Jan, 2020 03:00 PM

at least 52 dead after heavy flooding in brazil

दक्षिण- पूर्व ब्राजील के मिनास गेराइस प्रांत में भीषण बाढ़ के चलते तबाही मची हुई है...

रियो डी जेनेरियोछ दक्षिण- पूर्व ब्राजील के मिनास गेराइस प्रांत में भीषण बाढ़ के चलते तबाही मची हुई है । बाढ़ से अब तक कुल 52 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार बाढ़ के कारण 65 लोग घायल हुए हैं, जबकि 28,893 विस्थापित और 4,397 बेघर हुए हैं।   

PunjabKesari

इस क्षेत्र में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित 101 शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। ब्राजील सरकार ने रविवार को मिनास गेराइस के पुनर्निर्माण के लिए नौ करोड रियल देने का वादा किया है। ब्राजील के बेलो होरिजोंटे में शुक्रवार से बाढ़, भू-स्खलन और भवन के गिरने से कुल 13 मौतें हो चुकी हैं। 

PunjabKesari

 ब्राजील में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मिनस गेरैस हैं, जहां 48 लोग मारे गए हैं। पूरे क्षेत्र में 20,000 से ज्यादा लोग बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपने घर छोड़ने पर मजबूर हैं। नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने सोमवार को कहा कि मिनस गेरैस की राजधानी बेलो होरिजोंटे में 8 लोग मारे गए हैं। 

 PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक, इस शहर में 24 जनवरी को पिछले 110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बीते 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!