तूफान इसायस ने पूर्वी अमेरिका में मचाई तबाही, कम से कम 6 लोगों की मौत (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 05 Aug, 2020 10:18 AM

at least 6 dead after tropical storm isaias sweeps up east coast

अमेरिका के पूर्वी तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान ‘इसायस'' की वजह से बवंडर उठने और तेज बारिश के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत ...

लॉस एंजलिस: अमेरिका के पूर्वी तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान ‘इसायस' की वजह से बवंडर उठने और तेज बारिश के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले इसायस के कारण उत्तरी कैरोलाइना में तूफान की वजह से बाढ़ आने और आग लगने की घटनाओं में कई लोग विस्थापित हो गए। इसायस के कारण उत्तरी कैरोलाइना में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और न्यूयार्क में एक-एक व्यक्ति की तेज बारिश और आंधी के कारण मौत हो गई। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार इसायस के कारण शुरुआत में 65 मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं लेकिन मंगलवार रात इनकी रफ्तार 50 मील प्रति घंटा हो गई।

PunjabKesari

इसायस के उत्तर की ओर बढ़ने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। फिलाडेल्फिया में शूइलकिल नदी में बुधवार को जलस्तर 15.4 फुट तक हो जाने की आशंका जताई गई है जो पिछले 150 साल से भी अधिक समय में सर्वाधिक जलस्तर है। बर्टी काउंटी बोर्ड ऑफ कमीशनर्स के अध्यक्ष रोन वेसन ने बताया कि उत्तर कैरोलाइना में मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उत्तर की ओर बढ़ते इसायस के कारण भारी बारिश होने और पेड़ों के गिरने का पूर्वानुमान जताया गया था। तूफान के कारण करीब 5,00,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले, ओशन आइल तट में चक्रवात से कई जगह पानी भर गया और पांच घरों में आग लग गई। यहां के मेयर डेबी स्मिथ ने यह जानकारी थी।

PunjabKesari

अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की थी। केंद्र के वरिष्ठ चक्रवात विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलाइना, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।'' उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है।

PunjabKesari

इसायस सोमवार रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। चक्रवात केंद्र ने कहा था कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलाइना में पहुंचेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर' तूफान बताया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!