Edited By Tanuja,Updated: 29 Aug, 2019 02:13 PM
चीन के दक्षिणी प्रांत हेनन में गुरुवार सुबह आए बवंडर के कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य...
बीजिंग: चीन के दक्षिणी प्रांत हेनन में गुरुवार सुबह आए बवंडर के कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। चीन के सरकारी समाचार एंजसी के मुताबिक बवंडर इतना तेज था कि एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई जिसके मलबे में दबने से 8 लोगों की जान चली गई। बवंडर के कारण दो लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है। स्थानिया प्रशासन ने तुरंत कारर्वाई करते हुए बचाव और तलाश अभियान शुरु कर दिया है।