कैनवान की चेतावनी-ऑस्ट्रेलिया की स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है चीन

Edited By Tanuja,Updated: 05 Jul, 2021 12:50 PM

australian senator calls china one of biggest threats to country

ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्टी के सीनेटर मैट कैनवान ने चीन को देश की स्वतंत्रता और भविष्य की समृद्धि के लिए "सबसे बड़े खतरों" में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि ...

सिडनी: ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्टी के सीनेटर मैट कैनवान ने चीन को देश की स्वतंत्रता और भविष्य की समृद्धि के लिए "सबसे बड़े खतरों" में से एक बताया है।  उन्होंने कहा कि इस समय "तीन 'सी'  जो इस समय हमें चुनौती दे रहे हैं वह है कोविड, जलवायु परिवर्तन और चीन । उन्होंने आगे कहा कि चीन हमारी आजादी और भविष्य की समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

 

बता दें कि चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई मुद्दों पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच संबंध 2018 में तनावपूर्ण होने लगे जब ऑस्ट्रेलिया ने चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजी को अपने 5G नेटवर्क के निर्माण से प्रतिबंधित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने वाला पहला ऐसा पश्चिमी देश था।  इसके बाद दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए। ऑस्ट्रेलिया बीजिंग के साथ एक महीने से चल रहे व्यापार युद्ध में भी उलझा हुआ है क्योंकि चीन ने कई ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों पर प्रतिबंध लगा रखा है।

 

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की थी कि वह चीन की आक्रामक नीतियों के खिलाफ  विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में  शिकायत करने जा रहा है। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से शराब निर्यात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने को लेकर चीन के साथ विवाद में हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है। पिछले साल नवंबर में  चीन ने ऑस्ट्रेलिया  पर 200 प्रतिशत से अधिक के अतिरिक्त आयात कर की घोषणा की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 1 1 बिलियन वाइन निर्यात उद्योग का निर्यात 2021 की पहली तिमाही में 96% गिर गया । इसके अलावा चीनी एंटी-डंपिंग प्रतिबंधों ने 2020 की चौथी तिमाही में लाभ मार्जिन को प्रभावित किया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!