भयानक बाढ़ की चपेट में आस्ट्रेलिया, सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 06 Feb, 2019 11:04 AM

australians warned of crocodiles  snakes swarming in flooded areas

ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब भीषण बाढ़ का कहर बरप रहा है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जलमग्न हो गया है। राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है...

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब भीषण बाढ़ का कहर बरप रहा है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जलमग्न हो गया है। राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है। पानी के तेज बहाव में मगरमच्छ  और जहरीले सांप भी रिहायशी इलाकों की सड़कों तक पहुंच गए हैं।
PunjabKesari
मौसम विशेषज्ञों ने इसे सदी की सबसे भयानक बाढ़ बताया है। उनके अनुसार बारिश जारी रही तो 20 हजार घर पानी में डूब जाएंगे। मौसम विभाग ने एक हफ्ते में ही सालभर के बराबर बारिश होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पूर्वोत्तर में हर साल 6.5 फीट वर्षा होती है। कई क्षेत्र में बारिश इस आंकड़े को पार कर चुकी है।


उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में जबर्दस्त बाढ़ से हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है। 20 हजार घरों को खतरे में बताया गया है। रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 1900 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में हालात और खराब होने की बात कही है। बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ सड़कों पर आ गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। क्वींसलैंड राज्य के टाउंसविल शहर में हर जगह पानी भर गया है।
 

शहर में बिजली नहीं है। कई लोग अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। क्वींसलैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाढ़ के चलते हालात और खराब हो सकते हैं। शहर का संपर्क बाकी इलाकों से कट सकता है। क्वींसलैंड की प्रीमियर एनास्तासिया पालास्जुक के मुताबिक, "ये 20 साल में एक बार नहीं, बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मेरी लोगों से अपील है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें, अन्यथा घर पर रहें।"

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!