अफगानिस्तान में हिमस्खलन, सर्दी से 20 से अधिक लोगों की मौत

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 10:28 PM

avalanche in afghanistan  more than 20 people died from the cold

अफगानिस्तान में हिमस्खलन और सर्द मौसम की वजह से 20 से

काबुल : अफगानिस्तान में हिमस्खलन और सर्द मौसम की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बचावकर्मी अब बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के प्रयास में लगे हैं। तीन दिनों के हिमपात के बाद हिमस्खलन हुआ है। इसकी वजह से मकान ध्वस्त हो गए और उत्तरी एवं पूर्वोत्तर प्रांतों के मार्ग बाधित हो गए। 

बदखशान प्रांत में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। प्रांतीय सरकार प्रवक्ता नवीद फोरतान ने बताया कि बीती रात हिमस्खलन की चपेट में कई मकान आए जिसकी वजह से इन लोगों की मौत हो गई। सारी पुल प्रांत के बलखाब में हिमस्खलन से पांच लोग मारे गए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!