गर्भवती के पेट में लगी गोली, बच्चे का हो गया एेसा हाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jul, 2017 02:08 PM

baby survives after bullet pierces through mom  s womb

ब्राजील में 35 हफ्ते की गर्भवती महिला एक गोलीबारी में घायल हो गई थी...

रियो डी जेनेरियोः ब्राजील में 35 हफ्ते की गर्भवती महिला एक गोलीबारी में घायल हो गई थी। गोली उसके पेट में लगी थी, जिससे उसके गर्भ में पल रहा अजन्मा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मगर, यह चमत्कार ही है कि वह जिंदा बच गया है। गोली लगने के कारण मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के फेफड़े घायल हो गए थे, उसके कान के हिस्से और रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। मगर, इन सब के बावजूद भी वह बच गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा केस कभी नहीं देखा है और बच्चे का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में नशीले पदार्थों के तस्करों और पुलिस के बीच 30 जून को हुई गोलीबारी में एक गोली क्लाउडिनिआ डॉस सैंटोस मेलो को पेट में लगते हुए निकल गई थी। इस घटना में 2 अन्य नागरिकों की मौत हो गई थी।इस हादसे में 29 वर्षीय मां की हालत तो स्थिर थी, लेकिन उसके बच्चे आर्थर की हालत नाजुक थी। डॉक्टरों ने एक आपातकालीन सिजेरियन डिलीवरी करते हुए बच्चे के 2 ऑपरेशन भी किए।

रियो स्वास्थ्य सचिव और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. जोस कार्लोस ओलिवेरा ने कहा कि यह भगवान का चमत्कार ही है कि इस घटना में बच्चे की जान नहीं गई। उन्होंने आगे कहा कि उस बच्चे की हालत अभी भी बहुत गंभीर है। एक्स-रे में पता चला है कि बच्चे की छाती के पास कशेरुकाओं में घाव है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हम कोई भी सर्जरी करने से पहले बच्चे के स्वास्थ्य की स्थिरता और सुधार का इंतजार कर रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!