दुबई में मुशर्रफ से मिले बाजवा, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 26 Jun, 2022 07:01 AM

bajwa met musharraf in dubai read 10 big news from abroad

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल में दुबई में बीमार पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ से मुलाकात की। मीडिया की खबरों में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून'' ने एक सूत्र के हवाले से...

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल में दुबई में बीमार पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ से मुलाकात की। मीडिया की खबरों में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने एक सूत्र के हवाले से अपनी खबर में कहा कि पाकिस्तानी सेना के शीर्ष चिकित्सकों के साथ पहुंचे जनरल बाजवा ने मुशर्रफ और उनके परिवार के साथ दुबई स्थित उनके अपार्टमेंट में कुछ समय बिताया। इस दौरान चिकित्सकों ने 78 वर्षीय मुशर्रफ के स्वास्थ्य की जांच की।

शेख हसीना ने किया पद्मा पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को बांग्लादेश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया, जो पूरी तरह से देश के धन से निर्मित हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पद्मा पुल केवल ईंट और सीमेंट का ढेर नहीं, बल्कि बांग्लादेश के गौरव, क्षमता और शान का प्रतीक है। पद्मा नदी पर बने इस पुल की लंबाई 6.15 किलोमीटर है और यह दक्षिण पश्चिमी बांग्लादेश को राजधानी तथा देश के अन्य भागों से जोड़ता है।

ओस्लो में लंदन पब के बाहर गोलीबारी में 2 लोगों की मौत
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुए मास शूटिंग में 2 लोगों की जान चली गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। राजधानी स्थित ‘लंदन गे बार’ के बाहर यह शूटिंग हुई है। यह हमला तब हुआ जब शहर शनिवार को होने वाले एक सलाना ‘प्राइड परेड’ के लिए तैयार था। इस हमले के बाद प्राइड प्रेड को कैंसिल कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच टेररिस्ट एक्ट के तहत कर रही है।

यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन को 9 बिलियन यूरो की मदद देने का ऐलान किया
रूस और यूक्रेन की बीच जंग पांचवे महीने में पहुंच गई है। शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के Su-25 एयरक्राफ्ट को मार गिराया। यूक्रेन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। एयरफोर्स ने अपने बयान में बताया कि 24 जून को माइकोलाइव स्थित 79 वें एयर असॉल्ट ब्रिगेड के वायु रक्षा डिवीजन के एक सैनिक ने रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है।  इससे पहले 22 जून को यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की एक मिसाइल और दो ड्रोन मार गिराए थे।

पाकिस्तान में महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म
पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में खतरनाक वृद्धि के बीच एक और घटना सामने आई जहां एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ उसके पुरुष सहयोगी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार को मटियारी के पास हला कस्बे में हुई। डॉन ने पीड़िता का हवाला देते हुए बताया कि कांस्टेबल ने एक निश्चित संदिग्ध के खिलाफ जांच पर काम करने के बहाने उसे आधिकारिक आवास पर बुलाया था।

भारत ने काबुल में फिर खोला दूतावास
अफगानिस्तान के तालिबानी शासन ने भारत की तारीफ की है। दरअसल, 10 महीने पहले तालिबान का शासन आने के सभी देशों ने काबुल में अपने दूतावास बंद कर दिए थे। अब भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने काबुल में अपने दूतावास को फिर से खोल दिया है। संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय टेक्निकल टीम काबुल पहुंची।

चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश
चीन के दक्षिण क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने दक्षिणी चीन में हजारों लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए मजबूर किया है। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को नई जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 37 लाख से अधिक निवासी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान ने सुनाई 15 साल की जेल
पाकिस्तान की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने 2008 के मुंबई हमले के एक साजिशकर्ता को आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में 15 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के नेताओं के आतंकवाद वित्तपोषण के मामलों से जुड़े एक वरिष्ठ वकील ने शुक्रवार को बताया, ‘‘इस महीने की शुरुआत में लाहौर में एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े साजिद मजीद मीर को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।

मोरक्को छोड़ने की हड़बड़ी में मची भगदड़
अफ्रीकी देश मोरक्को को छोड़कर स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान 18 प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 76 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं, मोरक्को के 140 सुरक्षा अधिकारी भी घायल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को मोरक्को के नॉर्थ अफ्रीकी एन्क्लेव मेलिला से सटी मोरक्को की बॉर्डर पर मची भगदड़ में यह हादसा हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!