कनाडा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, लापता लोगों को रिहा करने की मांग

Edited By Tanuja,Updated: 04 Oct, 2020 01:52 PM

baloch rights activists protest atrocities by pakistan in canada

पाकिस्तान द्वारा पश्तून, सिंध और बलूच लोगों पर अत्याचारों के खिलाफ दुनिया भर के  लोग अपनी आवाज उठाते रहते हैं। अब कनाडा ...

 इंटरनेशनल डेस्कः  पाकिस्तान द्वारा पश्तून, सिंध और बलूच लोगों पर अत्याचारों के खिलाफ दुनिया भर के  लोग अपनी आवाज उठाते रहते हैं। अब कनाडा में  बलूच राइट्स कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। 

 

 यह कार्यकर्ता 4 साल से लापता उनके एक नेता शब्बीर बलूच के गायब होने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शब्बीर को बलूचिस्तान से 4 अक्टूबर 2016 को गिरफ्तार गया था।  सभी कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान शब्बीर बलूच के साथ-साथ सभी गायब हुए लोगों को तत्काल रिहा कर दे। बलूचियों द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन में वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस और पश्नतू तहफुज आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने कनाडा में हिस्सा लिया। 

 

टोरंटो में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शब्बीर को रिहा किए जाने के लेकर मांग की गई। इसके साथ ही पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचार को भी खत्म करने पर अड़े रहे। एक बलूच कार्यकर्ता ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा। इसके अलावा इस कार्यकर्ता ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिखा कि हम शब्बीर की रिहाई के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं।

 

 
बता दें कि पाकिस्तान आर्मी द्वारा साल  2016 में  शब्बीर  को अगवा किया गया था। आज उन्हें  गायब हुए चार साल हो गए हैं। उनकी याद में आज हम यहां पर एकजुट हुए हैं। शब्बीर अहमद बलूचिस्तान विश्वविद्यालय का छात्र है और बीएसओ आज़ाद के सचिव भी है। इस वीडियो में आगे कहा गया कि पाकिस्ताना आर्मी को छात्र से क्या दिक्कत है। क्या ये छात्र बलूचिस्तान लोगों के अधिकारों की आवाज उठाते हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!