Edited By Tanuja,Updated: 30 Mar, 2021 03:09 PM
पाकिस्तान के अत्याचारों से तंग बलूचिस्तान के लोग दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थकों ने 27 मार्च को ब्लैक डे मनाने ...
इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के अत्याचारों से तंग बलूचिस्तान के लोग दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थकों ने 27 मार्च को ब्लैक डे मनाने के लिए जर्मनी, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया सहित दुनिया के विभिन्न शहरों में रोष मार्च व प्रदर्शन किए। ब्लैक डे मनाने के लिए जर्मनी के हनोवर में बीएनएम द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बलूच पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इसी तरह बलूच प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटेन के एमर्स्टडम में भी विरोध-प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट संगठन के लोगों ने भी ट्विटर पर पाकिस्तान के खिलाफ अभियान चलाया। 'हैशटैग पाकिस्तान क्विट बलूचिस्तान' के साथ बलूचिस्तान से ईरान और पाकिस्तान की सेनाएं वापस लेने की मांग की है। जर्मनी में प्रदर्शन दौरान बलूच लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बारे में जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी है। यह विरोध उस संघर्ष का हिस्सा है। हम इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। बता दें कि 27 मार्च, 1948 को पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के पूर्वी हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया था। तब से बलूच राष्ट्र अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है।