Shocking : भिखारिन के अकाउंट से निकला इतना पैसा, बैंक ही हो गया खाली

Edited By Tanuja,Updated: 08 Oct, 2019 01:17 PM

beggar has 1 25 billion lebanese pounds in bank account

अक्सर लोग भिखारियों पर दया कर इन्हें पैसे आदि दे देते हैं। लोग ये जानने में कोई रूचि नहीं रखते कि भीख मांगने वाला सही में जरूरतमंद है या फिर महज पैसा कमाने के लिए...

दुबईः अक्सर लोग भिखारियों पर दया कर इन्हें पैसे आदि दे देते हैं। लोग ये जानने में कोई रूचि नहीं रखते कि भीख मांगने वाला सही में जरूरतमंद है या फिर महज पैसा कमाने के लिए भीख को रोजगार बना चुका है। ऐसा ही एक मामला लेबनान से भी सामने आया है जहां एक भिखारिन के अकाउंट से इतना पैसा निकला की बैंक ही खाली हो गया। यहां तक कि बैंक में पैसे ही कम पड़ गए।

PunjabKesari

इस भिखारिन के खाते में कुल 6.37 करोड़ रुपए होने का खुलासा हुआ है जिसके बाद से पूरी दुनिया में इस महिला की चर्चा हो रही है।इसके अलावा उस जगह की भी चर्चा हो रही है, जहां यह भीख मांगा करती थी। मामले का खुलासा भी बेहद दिलचस्प तरीके से हुआ है। मामला देश के सीदोन शहर का बताया जा रहा है, जहां एक मशहूर अस्पताल के सामने वफा मोहम्मद नाम की महिला भीख मांगती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ऐसा बीते दस सालों के कर रही थी। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था, कि इस महिला के पास इतने पैसे निकलेंगे।

 

متضامن مع هذه السيدة التي داوتها بالتي كانت هي الداءُ!
المبلغ يكاد يغطي مصاريف وفد رئاسي إلى #نيويورك!😀
أرجموا لصوص المال العام من السياسيين قبل أن تلعنوها!
ما أخذته #الحاجة_وفاء محمد عوض حياءً من الناس يأخذه معظم السياسيين غصباً من المال العام، والمأخوذ حياءً كالمأخوذ غصباً!💥 pic.twitter.com/zSnQQwRqPm

— ..~✨ ثائر الجنوب ✨~.. (@Tha2er_3) October 3, 2019

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वफा मोहम्मद नाम की ये भिखारिन अपने पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए पहुंची थी। तभी बैंक में नकदी की समस्या आ गई, जिसके बाद से महिला के दो चेक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। उसने दोनों चेक पर 30 सितंबर, 2019 की तारीख डाली है। इन चेक के वायरल होने के बाद से ही पूरे मामले का खुलासा हो गया। सोशल मीडिया पर अब इस मामले की खूब चर्चा की जा रही है। जबकि महिला का कहना है कि उसने इतने पैसे भीख मांगकर जमा किए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!