बीजिंग: शॉपिंग मॉल में चाकू से हमला, 1 की मौत, 12 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 10:12 PM

beijing attack with knife in shopping mall 1 killed 12 wounded

शहर के एक व्यस्त मॉल में एक व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हमला शिचेंग जिले के शिदान औद्योगिक क्षेत्र के जॉय सिटी में दोपहर करीब एक बजे हुआ। सरकारी संवाद...

बीजिंग: शहर के एक व्यस्त मॉल में एक व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हमला शिचेंग जिले के शिदान औद्योगिक क्षेत्र के जॉय सिटी में दोपहर करीब एक बजे हुआ।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, हमले में घायल एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। हमले में तीन पुरूष और नौ महिलाएं घायल हुई हैं। उनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने 35 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान उपनाम झू से की गई है। 

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उसने व्यक्तिगत गुस्से की वजह से ऐसा किया है। मॉल की पांचवीं मंजिल के एक रेस्त्रां में खाना खा रही एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने एक व्यक्ति को एकाएक अपने थैली से चाकू निकालकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला करते देखा।         

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!