Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 07:47 PM
एक भारतीय-अमरीकी भांगड़ा डांस ग्रुप का बास्केटबॉल मैच के बीच परफॉर्मेंस करने वाला वीडियाे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वॉशिंगटनः एक भारतीय-अमरीकी भांगड़ा डांस ग्रुप का बास्केटबॉल मैच के बीच परफॉर्मेंस करने वाला वीडियाे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 'भांगड़ा एम्पायर' नाम के इस ग्रुप ने रविवार को गोल्ड स्टेट वॉरियर्स और मेम्फिज ग्रिजलीज के बीच खेले गए एनबीए गेम के हाफ टाइम में भांगड़ा परफॉर्म किया। इस ग्रुप में कुल 32 सदस्य हैं, जिनमें 16 महिला और 16 पुरुष हैं।
लोगों का खूब प्यार मिल रहा प्यार
इस ग्रुप की खास बात यह है कि इनका भांगड़ा करने का अंदाज औरों से अलग है, जिसके चलते इन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को एनबीए इंडिया ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसे 24 घंटों में करीब 6 लाख लाेगाें ने देखा है। एेसा पहली बार नहीं है, जब इस ग्रुप ने अपने डांस से सबका दिल छू लिया हाे। इससे पहले भी जब 2009 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में रात्रिभोज दिया था, वहां पर इस ग्रुप ने अपनी भांगड़ा परफॉर्मेंस दी थी। यह ग्रुप एनबीसी के शो अमरीका गॉट टैलेंट के सीजन 5 में भी अा चुका है।