चीन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Edited By Isha,Updated: 14 Jul, 2018 09:50 AM

big life in china due to heavy rains

चीन में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी तूफान के कारण देश भर में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। भारी बारिश

शंघाईः चीन में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी तूफान के कारण देश भर में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। भारी बारिश के कारण देश की बड़ी नदियां उफान पर हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़कें अवरूद्ध होने के अलावा रेल यातायात भी ठप हो गया है।

बाढ़ के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।  चीन के मौसम विभाग ने शनिवार को भी देशभर में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन संबंधी चेतावनी जारी की गयी है।  चीन के कई हिस्सों में प्रत्येक वर्ष इस मौसम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

चीन में बाढ़ के कारण प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन इस वर्ष मरने वाले लोगों की तादाद काफी कम है। बाढ़ के कारण चीन के एक प्रांत में 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि एक अन्य प्रांत में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी है।  मौसम विभाग ने शनिवार को चीन के कुछ हिस्सों में 80 मिलीमीटर प्रति घंटे बारिश होने का अनुमान जताया है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!