चीन में भयानक बाढ़ से अरबों डॉलर का नुकसान, भूखमरी के कगार पर ड्रैगन!

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Sep, 2020 02:53 PM

billions of dollars of damage caused by the terrible flood in china

चीन में बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या लापता हैं। इतना ही नहीं इस भयानक प्राकृतिक आपदा से चीन को सीधे तौर पर 25 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति पहुंची है। भले ही बाढ़ की चपेट से बड़े शहर ज्यादातर सुरक्षित ही रहे लेकिन वुहान में कोरोना...

बीजिंगः चीन में बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या लापता हैं। इतना ही नहीं इस भयानक प्राकृतिक आपदा से चीन को सीधे तौर पर 25 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति पहुंची है। भले ही बाढ़ की चपेट से बड़े शहर ज्यादातर सुरक्षित ही रहे लेकिन वुहान में कोरोना महामारी के प्रसार के बाद देश में पहले से ही हुई आर्थिक क्षति को बाढ़ ने और बढ़ा दिया है। बाढ़ से 54,000 घर नष्ट हो गए हैं। बाढ़ से 25.7 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई है, जो कि पिछले पांच वर्षों में हुई औसत क्षति से 15.9 फीसदी ज्यादा है। चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन देश के भीतर बाजार में मांग में कमी और बढ़ती कीमतों के बीच वृद्धि दर धीमी हुई है। 1950 से, चीन ने दुनिया के 10 सबसे विनाशकारी बाढ़ों में से तीन को देखा है।

 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया कि शहरों में बाढ़ एक चिंताजनक प्रवृत्ति है और बदतर होती जा रही है, बढ़ती आबादी और शहरीकरण की नीतियों को पूरा करने में विफलता का संकेत है। पिछले महीने Yangtze River पर दुनिया के सबसे बड़े पनबिजली बांध, थ्री गोरजेस डैम में बाढ़ का असर देखने को मिला क्योंकि यहां बाढ़ का पानी ओवरफ्लो हो सकता था जिससे चीन में एक बड़ी बर्बादी हो सकती थी। वहीं बाढ़ के कारण चीन में भारी मात्रा में फसल भी बर्बाद हुई है जिससे चीन को आने वाले दिनों में अपने लोगों का पेट भरना मुश्किल हो सकता है। दुनिया की 22 फीसदी आबादी चीन में रहती है और उसके पास विश्व की केवल 7 फीसदी कृषि योग्य भूमि है जिसका रकबा 33.4 करोड़ एकड़ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!