BLA का पाकिस्तान की दो कोस्ट गार्ड नौकाओं पर हमला; 13 जवानों को मारा, Video भी किया जारी

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 12:55 PM

bla claims attack on pakistani coast guard boats 13 personnels killed

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के ग्वादर जिले के जिवानी तटीय इलाके में कोस्ट गार्ड की दो नौकाओं पर हमला करने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, 13 जवान मारे गए। हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स ने कार्रवाई की जिम्मेदारी ली। पाकिस्तान की ओर से...

Peshawar: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की दो नौकाओं पर हमला करने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, हमले में 13 जवान मारे गए। यह हमला जिवानी के तटीय इलाके में किया गया।  BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच के अनुसार, संगठन की समुद्री इकाई हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की दो बड़ी नौकाओं को एक साथ निशाना बनाया। संगठन ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए दावा किया कि मौके पर ही कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए। BLA से जुड़े मीडिया समूह हक्काल ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। पाकिस्तान की ओर से भी इस दावे पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 

BLA ने 13 अप्रैल 2026 को अपनी समुद्री इकाई हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स के गठन की घोषणा की थी। संगठन ने इसे अपने सशस्त्र आंदोलन का विस्तार बताते हुए बलूचिस्तान के समुद्री क्षेत्र, तटरेखा और संसाधनों की रक्षा करने की कोशिश करार दिया था।जियांद बलूच ने उस समय दावा किया था कि नई इकाई ने औपचारिक घोषणा से एक दिन पहले ही जिवानी के मिल तियाब इलाके में अपना पहला समुद्री अभियान चलाया था। BLA के मुताबिक, उस कार्रवाई में पाकिस्तानी नौसेना की गश्ती नौका को निशाना बनाया गया और तीन जवान मारे गए थे।  BLA के मुताबिक, उसकी समुद्री इकाई का नाम हम्माल जियांद बलूच के नाम पर रखा गया है। संगठन उन्हें 16वीं सदी में बलूच समुद्री प्रतिरोध से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक शख्सियत बताता है, जिन्होंने पुर्तगाली औपनिवेशिक ताकतों का विरोध किया था।

 

BLA का कहना है कि उसकी समुद्री इकाई का उद्देश्य पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की समुद्री गतिविधियों में बाधा डालना और उन तटीय इलाकों पर नियंत्रण के खिलाफ संघर्ष करना है, जिन्हें संगठन अपने कब्जे में लिया गया क्षेत्र मानता है। ग्वादर पाकिस्तान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तटीय क्षेत्र है। यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां सुरक्षा बलों पर हमले का दावा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सशस्त्र संघर्ष को लेकर चिंताएं बढ़ा सकता है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!