ब्रिटेन में महिला ने मुस्लिम पुरूषों पर नस्ली टिप्पणी की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 03:36 PM

blonde woman in uk hurls racial abuses at muslim men on eid

ब्रिटेन में एक महिला ने सड़क पर चल रहे मुस्लिम पुरूषों के एक समूह पर उस समय नस्ली ...

लंदन: ब्रिटेन में एक महिला ने सड़क पर चल रहे मुस्लिम पुरूषों के एक समूह पर उस समय नस्ली टिप्पणी की जब वे ईद मनाने के लिए एक कब्रिस्तान में दुआ मांगकर आए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।  


लाल कार में सवार 43 वर्षीय सुनहरे बालों वाली एक महिला एक वीडियो में पुरूषों के लिए नस्ली अपशब्द प्रयोग करती दिख रही है। वेस्ट योर्कशायर पुलिस ने एक बयान में बताया कि एशियाई पुरूषों का समूह ड्यूसबेरी कब्रिस्तान के निकट सड़क पर जा रहा था, तभी एक वाहन उनके पास आया और एक महिला यात्री ने उन पर नस्ली टिप्पणियां करनी आरंभ कर दीं।  


पुलिस ने पुरूषों की राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं दी। मीडिया खबर के अनुसार घटना के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छोटी लाल कार में सवार महिला आक्रामक तरीके से पुरूषों को निशाना बना रही है। महिला इस समय पुलिस की हिरासत में है। इन पुरूषों की पहचान मुसलमानों के रूप में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जब शुक्रवार को यह घटना हुई, उस समय वे ईद मनाने के दौरान कब्रिस्तान में दुआ मांग रहे थे। किर्कलीस जिला पुलिस अधीक्षक रोजर एस्सेल ने इस घटना को पीड़ित पुरूषों के लिए अत्यंत परेशान करने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा,‘‘पीड़ित इस घटना के कारण बहुत परेशान एवं सकते में हैं।’’  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!