नाइजीरिया में 160 लोगों से भरी नौका डूबी; 60 शव बरामद, बाकी लोगों के भी मरने की आशंका

Edited By Tanuja,Updated: 29 May, 2021 11:44 AM

boat accident on nigerian river kills 60 more feared dead

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लापता ...

इंटरनेशनल डेस्कः  पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे।

 

हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गयी। आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा।

 

अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!