US में रनवे से फिसलकर नदी में गिरा Boeing 737 विमान, 21 लोग घायल

Edited By Tanuja,Updated: 04 May, 2019 02:51 PM

boeing 737 goes into florida river with 136 on board no fatalities

अमेरिका के फ्लोरिडा में जॉक्सनविले के नजदीक लैंडिंग के दौरान शुक्रवार रात बोइंग विमान 737 फिसलकर सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा जिससे 21 लोग घायल हो गए। विमान पर चालक दल के सदस्यों समेत कुल 143 लोग सवार थे।

वॉशिंगटनः अमेरिका के फ्लोरिडा में जॉक्सनविले के नजदीक लैंडिंग के दौरान शुक्रवार रात बोइंग विमान 737 फिसलकर सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा जिससे 21 लोग घायल हो गए। विमान पर चालक दल के सदस्यों समेत कुल 143 लोग सवार थे। विमान ने क्यूबा के ग्वांतानामो खाड़ी के नौ सेना स्टेशन से फ्लोरिडा से आठ मील दूर स्थित जॉक्सनविले नौ सेना हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। विमान जॉक्सनविले हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी में जा गिरी। 


PunjabKesari

जॉक्सनविले के शेरिफ कार्यालय की ओर से ट्वीट में कहा गया, ''विमान पर सवार कुल 21 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को स्थानीय राहत एवं अग्निशमन दलों ने अस्पतालों में भर्ती कराया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।'' 

PunjabKesari

 

फ्लोरिडा के मेयर लेनी करी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, ''दमकल और राहत कर्मियों ने हमें सूचना दी कि एक चाटर्र विमान नदी में गिर गया जिस पर चालक दल के सात सदस्य तथा 136 यात्री सवार थे। कुछ लोग मामली रूप से घायल हुए हैं। कुछ का मौके पर ही इलाज किया गया जबकि जिनको अतिरिक्त इलाज की जरूरत थी उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।'' मेयर ने कहा कि हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे संपर्क करके मदद की पेशकश की थी। विमान हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!