तकनीकी खामी के कारण बोइंग 757 की चीन में आपात लैंडिंग

Edited By Tanuja,Updated: 06 Nov, 2019 04:24 PM

boeing 757 makes emergency landing in china

रूस के तोमस्क से वियतनाम जा रही अजूर एयरलाइंस की बोइंग 757-200 विमान में तकनीकी खराबी के कारण

बीजिंगः रूस के तोमस्क से वियतनाम जा रही अजूर एयरलाइंस की बोइंग 757-200 विमान में तकनीकी खराबी के कारण विमान की चीन के शिआन शियांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पश्चिम-साइबेरियाई परिवहन अभियोजन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘तोमस्क से फू क्वोक जा रहे बोइंग 757-200 विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण चीन के शिआन शियांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी।

 

इस विमान में सात चालक दल के सदस्य सहित 241 यात्री सवार थे।'' विमान कंपनी ने कहा, ‘‘ यात्रियों के पास चीन का वीजा नहीं होने के कारण चीन के अधिकारियों ने यात्रियों को होटल की सुविधा मुहैया नहीं करायी। विमान कंपनी ने यात्रियों के शियान जाने के लिए एक रिजर्व हवाई जहाज की व्यवस्था की है। फिलहाल विमान चीन जा रहा है और उम्मीद है कि यात्री एक बजे फु क्वोक के लिए उड़ान भरेंगे।''  कंपनी के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने आपातकाल लैंडिंग कराने का निर्णय लिया था और लैंडिंग योजना के अनुसार की गयी। लैंडिंग के बाद यात्रियों को खाना दिया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!