8 साल में बदल गए हिलेरी-मिशेल के रिश्ते

Edited By ,Updated: 06 Nov, 2016 08:10 PM

book claims michelle obama has tense relationship with hillary in 2008

अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा की पत्नी मिशेल जो कभी हिलेरी के खिलाफ थी आज वो हिलेरी के सपोर्ट में आगे आ रही है।कभी इतनी दरार रखने वाली मिशेल अब ...

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा की पत्नी मिशेल जो कभी हिलेरी के खिलाफ थी आज वो हिलेरी के सपोर्ट में आगे आ रही है।कभी इतनी दरार रखने वाली मिशेल अब न सिर्फ हिलेरी का सपोर्ट कर रही है ब्लकि रैलियों में उन्हें 'माय गर्ल' और एक्सपीरियंस लेडी बता रही हैं।


बुक ने किया इनकी तकरार का दावा
एक बुक 'फर्स्ट वुमन: द ग्रेस एंड पावर ऑफ अमेरिकाज मॉडर्न फर्स्ट लेडीज' में  बताया गया है कि मिशेल ओबामा के 2008 के प्रैसिडेंशियल इलेक्शन से पहले हिलेरी क्लिंटन के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे।बता दें कि 2008 में प्रैसिडेंट पोस्ट के डैमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए ओबामा और हिलेरी आमने-सामने थे।'फर्स्ट वुमन' बुक की राइटर केट एंडरसन ब्रोअर के मुताबिक,'2008 के प्रैसिडेंशियल कैम्पेन ने हिलेरी और मिशेल के संबंधों में दरार पैदा कर दी थी। इस कैम्पेन में बराक ओबामा ने 'होप एंड चेंज' का नारा दिया था जिसका हिलेरी ने ओहियो की रैली में मजाक बनाया था। बुक में बताया गया है कि 2008 में ओबामा के फेवर में कैम्पेन करते वक्त मिशेल ओबामा ने कहा था कि हिलेरी क्लिंटन प्रैसिडेंट बनने योग्य नहीं हैं।हिलेरी के बारे में मिशेल ने कहा था कि अगर आप अपना खुद का घर नहीं चला सकते हैं, तो आप निश्चित रूप से व्हाइट हाऊस नहीं चला सकते।


अब हिलेरी की तारीफ कर रहीं मिशेल
बता दें कि नॉर्थ कैरोलिना की एक रैली में मिशेल ने कहा कि मैं हिलेरी की सराहना और सम्मान करती हूं।वह एक वकील, लॉ प्रोफेसर, अमरीका की फर्स्ट लेडी, अमरीकी सीनेटर,फॉरेन मिनिस्टर रही हैं। प्रैसिडेंट पोस्ट के लिए उनके पास जितना एक्सपीरियंस है, उतना किसी भी दूसरे कैंडिडेट के पास नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!