Edited By Pardeep,Updated: 11 Jul, 2019 11:03 PM
दक्षिण पश्चिम चीन के गुईझाउ प्रांत की राजधानी गुईयांग में गुरुवार को निर्माणीधीन तीन मंजिला इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कियानलिंग टाउनशिप में स्थानीय समयानुसार पांच बजे के ...
गुईयांग: दक्षिण पश्चिम चीन के गुईझाउ प्रांत की राजधानी गुईयांग में गुरुवार को निर्माणीधीन तीन मंजिला इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कियानलिंग टाउनशिप में स्थानीय समयानुसार पांच बजे के आस-पास हुई।
बचाव एवं राहत कर्मियों ने घटनास्थल से पांच लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी और एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है। इमारत का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था। बचाव एवं राहत कार्य अभी जारी है।