गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में जगमगाएगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 06:47 PM

burj khalifa will light up in celebration of the indian republic day

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज होगा और यह तिरंगे के रंगों- केसरिया,सफेद और हरे- की रोशनी...

दुबई:गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज होगा और यह तिरंगे के रंगों- केसरिया,सफेद और हरे- की रोशनी से आज रात जगमगाएगी।


बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया,‘‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’’दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर उंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!