बुर्किना फासो की मस्जिद पर हमला, 16 लोगों की मौत

Edited By Yaspal,Updated: 13 Oct, 2019 12:38 AM

burkina faso mosque attacked 16 people dead

पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के अशांत उत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी हुए हैं। सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने शुक्रवार शाम को सलमोसी में एक बड़ी मस्जिद पर हमला...

औगाडौगूः पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के अशांत उत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी हुए हैं। सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने शुक्रवार शाम को सलमोसी में एक बड़ी मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

सूत्र ने बताया कि अन्य घायलों की हालात नाजुक है। नजदीकी शहर गोरोम-गोरोम के एक निवासी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सलमोसी के लोग हमले के बाद अपने घरों को छोड़कर भाग गए थे।

राजधानी औगाडौगू में आतंकवाद की निंदा करने तथा अफ्रीका में विदेशी सैन्य अड्डों के खिलाफ शनिवार को बड़ा मार्च निकाला गया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!