चीनी ग्राहकों के लिए बच्चे पैदा करने वाली 32 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 08 Jul, 2018 04:35 PM

cambodia charges 33 surrogate mothers with trafficking

कंबोडिया  के नामपेन्ह नगर में चीनी ग्राहकों के लिए सरोगेसी (किराए की कोख से बच्चा पैदा करना) के एक मामले में 32 गर्भवती महिलाओं को हिरासत में लिया गया है...

नामपेन्हः कंबोडिया  के नामपेन्ह नगर में चीनी ग्राहकों के लिए सरोगेसी (किराए की कोख से बच्चा पैदा करना) के एक मामले में 32 गर्भवती महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। नामपेन्ह नगर अदालत के प्रवक्ता वाई रिन ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा एक चीनी समेत 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार कि ागया है। उन पर मानव तस्करी का मामला दर्ज कर नामपेन्ह के दो अपार्टमेंटों पर छापे मारे गए हैं।

रिन ने बताया कि पिछले महीने छापेमारी के दौरान इस मामले का पता चला था। हिरासत में ली गई 32 महिलाओं पर सीमा पार मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी महिलाओं को 10,000 डॉलर (करीब 68,0000 रुपए) देने का वादा किया गया था। उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में विदेशी ग्राहकों के लिए भाड़े का बच्चा पैदा करने का काम बहुत जोरों पर होता है। इसे देखते हुए सरकार ने 2016 में इसे गैरकानूनी करार दिया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!