फेसबुक यूजर्स की जानकारियां चुराने के आरोपी CEO टेलर ने दिया इस्तीफा

Edited By Tanuja,Updated: 12 Apr, 2018 01:14 PM

cambridge analytica s acting ceo alexander tayler steps down

फेसबुक के करोड़ों यूजर्स से जुड़ी जानकारियां चुराने और उनका इस्तेमाल कई देशों में उनके राजनीतिक रुझान को प्रभावित के आरोपी कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीईओ एलेग्जेंडर टेलर ने  इस्तीफा दे दिया है....

वॉशिंगटनः  फेसबुक के करोड़ों यूजर्स से जुड़ी जानकारियां चुराने और उनका इस्तेमाल कई देशों में उनके राजनीतिक रुझान को प्रभावित के आरोपी कैम्ब्रिज एनालिटिका के CEO एलेग्जेंडर टेलर ने  इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के सामने गवाही में फेसबुक के CEO  मार्क जकरबर्ग ने भी स्वीकार किया है कि उनकी निजी जानकारियां दूसरी कंपनियों को बेची गई हैं। इस घपले के सामने आने से फेसबुक की खासी किरकिरी हुई है जो कि दुनिया की प्रमुख सोशल मीडिया वेबसाइट है।भारत में उसके 20 करोड़ यूजर्स हैं।

पॉलिटिकल डेटा एनालिसिस कंपनी 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' ने 5.62 लाख भारतीयों का डाटा चुराने से इंकार किया है। हालांकि फेसबुक ने हाल ही में स्वीकार किया था कि इस घोटाले से भारत के 5.62 लाख लोगों के प्रभावित होने की संभवना हैं। सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक और कैम्ब्रिज एनालिटिका के जवाबों से असहमत भारत सरकार डाटा लीक मामले में अतिरिक्त जांच कराएगी।

सरकार ने कैम्ब्रिज एनालिटिका से 7 अप्रैल तक डाटा लीक मामले में कंपनी की संलिप्तता पर जवाब मांगा था। आ​धिकारिक सूत्रों ने कहा, 'कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक से भारतीयों से जुड़े किसी भी डाटा के इस्तेमाल से इंकार किया है।. इस कंपनी और फेसबुक द्वारा दाखिल किए गए जवाबों में विरोधाभास है।सरकार इन दोनों से और स्पष्टीकरण मांगेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!