आजादी के जश्न में डूबे कनाडा और अमरीका, तिरंगे के रंग में जगमग हुई इमारते

Edited By Isha,Updated: 16 Aug, 2018 04:06 PM

canada and usa immersed in the celebration of independence

भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग और नियाग्रा जल प्रपात को तिरंगों से रोशन किया गया और अमेरिका में भारतीय प्रवासियों ने देश की आजादी का जश्न

न्यूयॉर्कः भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग और नियाग्रा जल प्रपात को तिरंगों से रोशन किया गया और अमेरिका में भारतीय प्रवासियों ने देश की आजादी का जश्न मनाया।  इस मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को प्रर्दिशत किया गया।     न्यूयॉर्क के मध्य में स्थित मैनहैटन की विश्व प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत को केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमग करने के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया।
PunjabKesari
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ट्विटर हैंडल से एक ट्विट में कहा गया, न्यूयॉर्क सिटी की ओर से भारत दिवस की शुभकामनाएं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के साथ मिलकर हम आज रात लाइटों को भारतीय ध्वज के रंगों में रंग कर भारत के स्वतंत्रता दिवस को सम्मान दे रहे हैं।’ न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती, एफआईए के अध्यक्ष स्रुजल पारिख और गायक मिकी सिंह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।   इस दिन का जश्न मनाने के लिए विश्व के सबसे आकर्षक जलप्रपात नियाग्रा फॉल्स को भी केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमग किया गया।
PunjabKesari
वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने ध्वाजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।  अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने झंडा फहराया जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाया।सरना ने अतिथियों को संबोधित किया और परंपरा के तौर पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों एवं स्थानीय पदाधिकारियों समेत करीब 200 लोग शामिल हुए। इनमें सांसद ग्रेस मेंग, विधायक डेविड वेप्रिन, राज मुखर्जी और सीनेटर विन गोपाल शामिल थे।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।        

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!